नाभी एक्युपंचर
नेवल एक्युपंचर बनाम नेवल होम्योपंचर नेवल एक्युपंचर एक्युपंचर की नई खोज है इसकी खोज व इसे नये स्वरूप में सन 2000 में कास्मेटिक सर्जन मास्टर आफ-1 चॉग के मेडिसन के प्रोफेसर योंग क्यू द्वारा की गयी । यह चाईनीज एक्युपंचर चिकित्सा फिलासफी पर आधारित चिकित्सा है जो टी0सी0एम0 (ट्रेडिशनल चाईनीज मेडिसन) पर आधारित है । जैसा कि एक्युपंचर चिकित्सा में शरीर पर हजारों की संख्या में एक्युपंचर पाईन्ट पाये जाते है एंव रोग स्थिति के अनुसार चिकित्सक इन पाईन्ट की खोज करता है , फिर उस निश्चित पाईन्ट पर एक्युपंचर की बारीक सूईयों को चुभा कर उपचार किया जाता है । चूकि एक तो चिकित्सक के समक्क्ष एक्युपंचर के हजारों पाईन्टस में से निर्धारित पाइन्ट को खोजना फिर उक्त निर्धारित पाईन्ट पर रोग स्थिति के अनुसार दस पन्द्रह बारीक सूईयों को चुभोना एक जटिल प्रक्रिया है । डॉ0 योंग क्यू ने महसूस किया कि नेवेल व उसके आस पास के क्षेत्रों पर सम्पूर्ण शरीर के एक्युपंचर पाईन्ट पाये जाते है, जिन्हे खोजना आसान है साथ ही कि...